चंदौली

अतिक्रमण पर सख्त एक्शन का अल्टीमेटम, एसपी ने व्यापारियों को दी चेतावनी

जाम से राहत के लिए चलेगा अभियान, बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त

चन्दौली,
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल ने थाना मुगलसराय परिसर में स्थानीय व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि शहर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं और निर्धारित ‘लक्ष्मण रेखा’ (सफेद लाइन) के पीछे ही रखें। चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यातायात प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। इसके लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे।

बोले एस पी

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!