चकिया राजनीति

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा अल्पसंख्यक सभा का वृक्षारोपण, पीडीए(PDA) एकता का दिया संदेश

अमांव गांव में तीसरे दिन चला वृक्षारोपण अभियान, जमील अहमद ने गिनाईं समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां

शहाबगंज, चंदौली।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा चंदौली द्वारा चलाए जा रहे “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन चकिया विधानसभा के अमांव गांव में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने तथा हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा चंदौली के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीति ही नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे जनपद में “पर्यावरण दिवस सप्ताह” के रूप में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

सपा अल्पसंख्यक सभा चंदौली के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने पीडीए को बताया समाज की ताकत

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
राजनीति

धूमधाम से मनी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर सुभाष पार्क
error: Content is protected !!