चकिया

दूसरे दिन फिर मंदिर में चोरी, सात घंटे और गणेश प्रतिमा ले उड़े चोर

सेमरा के काली-शिव मंदिर को बनाया निशाना, लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश

शहाबगंज (चंदौली)। शहाबगंज थाना क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे दिन भी चोरों ने एक और मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित प्राचीन काली एवं शिव मंदिर से चोर सात घंटे और भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर में लगे सात घंटे और भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा गायब मिली। चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल शहाबगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना के संबंध में गांव निवासी नरेन्द्र भूषण तिवारी ने शहाबगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन अब तक ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों के भीतर थाना क्षेत्र में मंदिरों से घंटे चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!