चकिया

व्यापारियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा उद्योग व्यापार मंडल: चंदन सेठ

किसी व्यापारी व उनके परिवार किसी सदस्य के निधन पर शव ले जाने की निशुल्क व्यवस्था, तेरही व ब्राह्मण भोज के लिए सैदूपुर में लान बुकिंग का खर्च भी उठाएंगे अध्यक्ष

सैदूपुर चंदौली। उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन सेठ ने व्यापारियों के हित और उनके सामाजिक सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल अब केवल व्यापारियों की व्यावसायिक समस्याओं और हितों की लड़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संगठन के प्रत्येक व्यापारी सदस्य और उसके परिवार के सुख-दुख में भी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।

अध्यक्ष चंदन सेठ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान यदि किसी व्यापारी के घर कोई दुखद घटना होती है और परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की निशुल्क व्यवस्था उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कराई जाएगी। इससे दुख की घड़ी में पीड़ित व्यापारी परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे बताया कि व्यापारी परिवार में मृत्यु के बाद होने वाले तेरही एवं ब्राह्मण भोज के अवसर पर यदि सैदूपुर में लान की आवश्यकता होगी तो उसकी बुकिंग की व्यवस्था भी निशुल्क कराई जाएगी। इस सामाजिक कार्य में होने वाला पूरा खर्च उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में चंदन सेठ स्वयं वहन करेंगे।
चंदन सेठ ने कहा कि दुख की घड़ी में किसी परिवार को सहयोग और सहारे की सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे समय में संगठन का उद्देश्य केवल औपचारिक संवेदना व्यक्त करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यापारी परिवार की वास्तविक मदद करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की इस पहल से व्यापारी समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता और मजबूत होगी। साथ ही किसी भी व्यापारी परिवार को कठिन समय में स्वयं को अकेला महसूस नहीं करना पड़ेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री रोहित मौर्य, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष चंदन सेठ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारी समाज के लिए एक सराहनीय और मानवीय कदम बताया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!