चकिया

कमरे में बंद युवती को पुलिस ने कल सकुशल बाहर निकाला

दो के खिलाफ मुकदमा

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार को युवती को कमरे के अंदर बंद किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाकर युवती को सकुशल बाहर निकाला। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवती को कमरे के अंदर बंद कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना शहाबगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खुलवाकर युवती को बाहर निकाला गया।

मामले में सेमरा गांव निवासी कृष्णावती देवी पत्नी रामसरन की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने जुबेर आलम और इकराम अंसारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आठ से दस माह पुराने लेनदेन का विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच करीब आठ से दस माह पूर्व हुए पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक मामले से जुड़े कुछ तथ्य संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। इसलिए पुलिस पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्षता से जांच कर रही है।

साक्ष्य जुटा रही पुलिस

पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच किए जाने की बात कही है।

घटना के बाद पुलिस की सक्रियता से मौके पर स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!