चकिया

12 सितंबर के बनारस Gen-Z महाजुटान में चंदौली से हजारों छात्र-नौजवान होंगे शामिल

आदित्य नारायण इंटर कॉलेज प्रकरण में कार्रवाई की मांग

छात्र न्याय मंच के आंदोलन को समर्थन का ऐलान

इलिया, चंदौली! स्थानीय गांधीनगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में रविवार को 12 सितंबर को बनारस में आयोजित होने वाले Gen-Z महाजुटान की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में छात्र-नौजवानों से बड़ी संख्या में महाजुटान में शामिल होने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए AISA की लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व सहसंयोजक क्रांति पासवान ने कहा कि सरकार Gen-Z को केवल रील बनाने वाली पीढ़ी समझती है, लेकिन आज यही पीढ़ी पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े सवालों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज उठने पर सरकार उसे दबाने का प्रयास करती है।

क्रांति पासवान ने बताया कि AISA प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार को गाजीपुर में बैठक को संबोधित करने के बाद यहां पहुंचना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनकी मौजूदगी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया है कि 12 सितंबर को बनारस में आयोजित Gen-Z महाजुटान में चंदौली जिले से हजारों छात्र और नौजवान शामिल होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के आने की बात कही गई है।

बैठक में आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) के प्रदेश परिषद सदस्य गोविंद यादव ने बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, चकिया में एक दलित छात्र के साथ कथित उत्पीड़न के मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मामले में अब तक प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। गोविंद यादव ने कहा कि इस मांग को लेकर छात्र न्याय मंच आंदोलन चला रहा है और इंकलाबी नौजवान सभा ने इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने तथा भविष्य के आंदोलनों में पूरी ताकत से शामिल होने का ऐलान किया है।

बैठक को राहुल यादव, नीतीश कुमार, रंजीत चौहान और संतोष वनवासी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता आरवाईए राज्य परिषद सदस्य सुनैना कुमारी ने की, जबकि संचालन आरवाईए चंदौली जिला संयोजक अमित कुमार ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!