चकिया

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई सैदूपुर के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता

प्रिंस गुप्ता (शनि) को महामंत्री और किशन जायसवाल को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सैदूपुर, चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में सैदूपुर नगर इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें संदीप कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष और प्रिंस गुप्ता (शनि) को नगर महामंत्री चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में किशन जायसवाल कोषाध्यक्ष, मनीष सेठ व संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, शशिप्रकाश वर्मा संयुक्त मंत्री तथा ऋषि जायसवाल को युवा अध्यक्ष चुना गया। वहीं अंकित केशरी को युवा महामंत्री, राहुल चौहान को युवा उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर इकाई के गठन से व्यापारियों को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन तन, मन और धन से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।

जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का संगठन काफी पुराना है और उनका व्यापारियों से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में उठाए जाने वाले हर कदम को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। छोटे-बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि सैदूपुर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सभी पदाधिकारी मिलकर प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

बैठक में जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, जिला प्रभारी घनश्याम विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी कमलाकर तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!