चकिया

24 घंटे के भीतर ट्रक टायर चोरी का खुलासा, पांच टायर बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

चकिया पुलिस की कार्रवाई, टायर खरीदने वाले दुकानदार को दबोचा; चोरी कर बेचने वाला व्यक्ति अभी फरार

चकिया, चंदौली। चकिया पुलिस ने ट्रक टायर चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच ट्रक टायर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए थाना चकिया में पंजीकृत मु.अ.सं. 219/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक पटेल पुत्र पुरषोत्तम, निवासी चौरहट पड़ाव, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे शनिवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास, चौरहट पड़ाव से सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। इसके साथ ही चोरी से जुड़े पांच ट्रक टायर बरामद किए गए।

लालच में खरीदे थे पांच चोरी के टायर, पूछताछ में आरोपी ने कबूला

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विवेक पटेल ने बताया कि चौरहट पड़ाव में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बगल में उसकी टायर पंचर की दुकान है। उसके अनुसार, शहनवाज नाम का एक व्यक्ति, जो पहले से उसका परिचित है, खुद को ट्रक चालक बताता था और इससे पहले भी दो-तीन बार टायर लाकर उसकी दुकान पर बेच चुका था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2026 की सुबह करीब सात बजे शहनवाज एक पिकअप वाहन पर पांच टायर लादकर उसकी दुकान पर पहुंचा था। विवेक पटेल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने लालच में आकर पांचों टायर 14 हजार रुपये में खरीद लिए।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान चोरी के टायरों तक पहुंचने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद किए गए पांचों ट्रक टायरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस अब पूछताछ में सामने आए शहनवाज नामक व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना चकिया में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

ये रही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, थाना चकिया
उपनिरीक्षक सुनील कुमार, थाना चकिया
कांस्टेबल सुभाषचंद्र, थाना चकिया
रिक्रूट कांस्टेबल आदर्श सिंह, सामिल थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!