Uncategorized चंदौली वीडियो

रिंग रोड पर लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चंदौली। अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। बरामद सिरप की कुल 7,200 शीशियां 72 पेटियों में मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस को 22 जुलाई की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक संख्या UP74Y4726 की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में रखी 20 बोरियों में भरे मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर रखी गई 36 बोरियां बरामद हुईं। इनमें 72 पेटियों में कुल 7,200 शीशियां (720 लीटर) कोडीनयुक्त कफ सिरप मिली। इनमें FAIRDYL NEW की 3,600 शीशियां (360 लीटर) तथा एस्कफ सिरप की 3,600 शीशियां (360 लीटर) शामिल हैं।

मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश कुमार द्विवेदी को बुलाकर बरामद दवाओं का परीक्षण कराया गया। जांच के लिए नमूने जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं। ट्रक के केबिन से एक Fleetx जीपीएस डिवाइस भी बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रक का स्वामी राहुल कुमार पुत्र जमादार सिंह निवासी नासूपुर सजेती, पोस्ट मण्डई, जनपद फिरोजाबाद है। मामले में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 0458/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस तस्करी से जुड़े फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है तथा संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बरामदगी

72 पेटी में 7,200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप
एक ट्रक (UP74Y4726)
एक Fleetx जीपीएस डिवाइस मय सिम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार मौर्य तथा कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह की टीम शामिल रही।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!