चंदौली

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में चंदौली की शिक्षक रीता पाण्डेय सम्मानित, मिला ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026

चंदौली की शिक्षिका रीता पाण्डेय को जयपुर में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बढ़ाया जिले का मान

चंदौली: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026 में चंदौली की शिक्षिका एवं समाजसेवी रीता पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से जनपद चंदौली का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित हुआ है।
रविवार 5 अप्रैल को जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के कालिंदी ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में 15 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में देश-विदेश की लगभग 200 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देश-विदेश से आए कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की, जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, लेखन, कला, संगीत, मिमिक्री और फिल्म जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में डॉ. नीता शर्मा (मिसेज इंडिया-2022, फर्स्ट रनर अप) और मिस परमिला बेदी (मिस इंडिया यूनिक) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इन्हीं प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच चंदौली के चकिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बियासड़ में कार्यरत सहायक अध्यापिका रीता पाण्डेय को समाजसेवा, शिक्षा और हिंदी-अंग्रेजी लेखन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजस्थानी पगड़ी, मेडल, प्रमाणपत्र एवं क्रिस्टल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि रीता पाण्डेय पूर्व में भी कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं तथा जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, डायट एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं। मिशन शक्ति अभियान में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रीता पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सफलता प्राप्त करना नहीं बल्कि जीवन को सार्थक बनाना है। उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा और समाज सुधार के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अपना जीवन समाज के लिए समर्पित करना चाहती हैं।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!