मुगलसराय

मुगलसराय में एसपी का पैदल गश्त, अतिक्रमण हटाने को सख्त निर्देश

सड़क किनारे दुकानदारों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम, यातायात सुधार को चलेगा अभियान

चन्दौली: जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने सोमवार को मुगलसराय कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़क किनारे अनियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

गश्त के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दुकानदार एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों को निर्धारित स्थान, यानी सड़क किनारे बनी लाइन के पीछे व्यवस्थित करें। निर्देश का पालन न करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे नगर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जी.टी.आर. पुल के पास ऑटो से 51.20 लीटर अवैध शराब बरामद चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम
मुगलसराय

कुड़ा बाजार सकलडीहा, अलीनगर व मुगलसराय थानों व चौकी की बदली गई तैनाती

चंदौली।जनपद पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थानांतरण सूची के अनुसार पांच उपनिरीक्षकों (दरोगाओं)
error: Content is protected !!