चंदौली

पुलिस लाइन में एसपी की अध्यक्षता में व्यापारी गोष्ठी, सुरक्षा पर जोर

“ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत CCTV लगाने की अपील, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

चन्दौली: जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने की, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारी बंधुओं, उद्यमियों और सर्राफा व्यवसायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

गोष्ठी के दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा, चोरी-लूट की घटनाओं की रोकथाम, बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने जैसे मुद्दे उठाए। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी आकाश पटेल ने कहा कि पुलिस विभाग व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यापारी सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं और उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील की।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुराने कैमरों को ठीक कराने, उनकी दिशा सही रखने और उन्हें हमेशा चालू स्थिति में रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराध की रोकथाम में सहायक होते हैं, बल्कि घटनाओं के खुलासे में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि व्यापारी हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!