नौगढ़

जंगल के रास्ते बिहार भेजे जा रहे थे गोवंश, नौगढ़ पुलिस ने 20 गोवंश संग तीन तस्करों को दबोचा

अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर करते थे तस्करी, पश्चिम बंगाल तक पहुंचता था नेटवर्क

नौगढ़। नौगढ़ थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 गोवंश बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर गोवंशों को पैदल बिहार ले जा रहे थे, जहां से उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग औरवाटाड़ जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गोवंश लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब 6:35 बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से 20 गोवंश बरामद किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कोल, राममूरत कोल और मुन्ना प्रसाद कोल के रूप में हुई है। तीनों नौगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के गांवों से सस्ते दामों में गोवंश खरीदते थे और पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बिहार ले जाते थे। वहां ऊंचे दामों में बिक्री के बाद गोवंशों को पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। तस्करी से होने वाले मुनाफे को आरोपी आपस में बांट लेते थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नौगढ़ शिक्षा

नौगढ़ में SDM का छापा: सेमरिया स्कूल में 6 में से 5 शिक्षक नदारद, 15 दिन से बंद मिड-डे मील

एक शिक्षक के भरोसे 58 छात्र, पढ़ाई और पोषण दोनों पर संकट चंदौली।नौगढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में
नौगढ़

राजदरी जलप्रपात जा रहे बाइक सवार खाई में गिरने से बची

स्टाफ नर्स समेत दो गंभीर घायल चंदौली।जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बड़े हादसे का
error: Content is protected !!