चंदौली

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र बने वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चंदौली।बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और चंदौली के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र को वाराणसी मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने से जनपद के बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
सुभाष चंद्र लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के समर्पित और सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं।संगठन को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के कारण उनकी पार्टी में अलग पहचान रही है।चंदौली जिले में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ का लाभ पार्टी को लगातार मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय,सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की विचारधारा पर कार्य करती है तथा प्रदेश की जनता एक बार फिर बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनना तय है और पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर बसपा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में मजबूत वापसी करेगी।सुभाष चंद्र की इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव,संगठन क्षमता और सक्रिय कार्यशैली का लाभ वाराणसी मंडल ही नहीं,बल्कि पूरे पूर्वांचल में बहुजन समाज पार्टी को मिलेगा।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान,उमापति,संतोष भारती,धर्मराज,शैलेश,मुरलीधर ने बधाई देते हुए कहा कि सुभाष चंद्र को मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!