चकिया

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा अल्पसंख्यक सभा ने किया वृक्षारोपण

जमील अहमद बोले- पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

भाजपा सरकार में गरीब, किसान और नौजवान आज भी परेशान

चकिया, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा चंदौली के नेतृत्व में पड़ाव स्थित शांति वाटिका एवं चकिया के भिषमपुर गांव में केक काटकर तथा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जमील अहमद ने कहा कि आज देश और प्रदेश में गरीब, बेरोजगार, किसान और नौजवान भटक रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं पा रहा है और नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज उठाने का काम करती रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए थे। आज भी प्रदेश की जनता उनके कार्यों को याद कर रही है। उनके जन्मदिन को सेवा और पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाकर कार्यकर्ता समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान किफलैन अहमद, नुरुलहक अंसारी,सजाउद्दीन प्रधान,शमसेर अहमद राजू, भूल्लन यादव,महमूद खां,अंसार अहमद, साजिद अंसारी, इमरान अहमद, बबलू, रिंकू, नसीम अहमद, छोटे खान, माजिद अंसारी, गुड्डू, दिलदार बीडीसी, अहसान, शेर अली,निहाल खां, आरिफ अहमद, साबिर,पतालु गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, भोनू पाल,मोनू यादव, विजेन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी लोगों ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे तथा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!