चकिया

शहाबगंज पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

45 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की कार्रवाई

चंदौली एक्सप्रेस, शहाबगंज। शहाबगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP67Y3770) बरामद कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 को ब्लॉक परिसर शहाबगंज से एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना शहाबगंज में मुकदमा संख्या 76/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेश कुमार (45 वर्ष) पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम डूही सूही, थाना चकिया, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी

हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP67Y3770)

गिरफ्तारी करने वाली टीम

थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्य, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल अनुज पाण्डेय
महिला कांस्टेबल खुशबू यादव रही।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!