चकिया

मोबाइल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, शहाबगंज विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ ने दी तहरीर

बड़गांवा बुलाकर देख लेने की दी धमकी, आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर; पुलिस ने शुरू की जांच

शहाबगंज (चंदौली)। शहाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) के साथ मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद एसएसओ ने शहाबगंज थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
एसएसओ द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बुधवार रात एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बातचीत के दौरान उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि एसएसओ को बड़गावा बुलाकर “देख लेने” की धमकी भी दी। आरोप है कि फोन करने वाला व्यक्ति बातचीत के दौरान स्वयं को बड़गावा गांव का निवासी बता रहा है। घटना का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर अभद्र भाषा और धमकी सुनाई दे रही है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की धमकियां मिलने से कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी कर्मचारी के साथ ऐसी घटना न हो।

इस संबंध में शहाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसओ की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। जांच जारी है और तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और अन्य कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचकर मामले का खुलासा करेगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!