चकिया

एफटीए और शिक्षा मुद्दों पर किसान सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

चकिया (चंदौली)। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा, जनपद चंदौली के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय चकिया पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) रद्द करो”, “मोदी सरकार होश में आओ”, “अमेरिका-भारत समझौता नहीं चलेगा”, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “छात्र-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच करो”, “एनटीए परीक्षा व्यवस्था खत्म करो” जैसे नारे लगाए।

वक्ताओं ने कहा कि भारत की संप्रभुता और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार किसी भी ऐसे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर न करे, जिससे देश के किसानों, मजदूरों और आम जनता के हित प्रभावित हों। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को किसी भी विदेशी दबाव में आकर निर्णय नहीं लेना चाहिए।

ज्ञापन में छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने, एनटीए की परीक्षा व्यवस्था समाप्त करने तथा परीक्षा संबंधी मामलों में प्रभावित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की गई।
प्रदर्शन को किसान सभा के जिला अध्यक्ष परमानंद मौर्य, जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह, राजेंद्र यादव, गौरी शंकर, भुगुनाथ विश्वकर्मा, चौथी पासवान, जयनाथ, रघुनाथ, बड़े लाल, लालजी मास्टर, पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास पांडे, मंजू राम, रमेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!