चकिया

लखनऊ में पंचायती राज मंत्री से मिले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह

खिलची में पंचायत भवन निर्माण का रखा प्रस्ताव

चंदौली एक्सप्रेस शहाबगंज।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्द, समन्वय और क्षेत्रीय विकास के साझा संकल्प को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रामीण विकास, पंचायतों को सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने चंदौली जनपद के शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत खिलची गांव में पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी तथा ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्य भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान छत्रबली सिंह ने मंत्री द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत एवं अमूल्य समय के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान बनारसी सिंह, पूर्व प्रधान बाबील सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत होने से खिलची गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!