चंदौली

25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, 59.82 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

31 सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने का दावा, 187 करोड़ रुपये के वित्तीय नेटवर्क की जांच में बड़ा खुलासा

चन्दौली एक्सप्रेस | सैयदराजा

चंदौली पुलिस ने अंतरराज्यीय गो-तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी एवं वांछित अभियुक्त गुलाम मोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र अल्ताफ खान, निवासी ग्राम भटानी, थाना चांद, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा पिकअप वाहन (BR-24 GD-8209) बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त 31 सदस्यीय संगठित गो-तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिसके बीच करीब 187 करोड़ रुपये के आपसी वित्तीय लेन-देन की जांच चल रही है। वहीं अभियुक्त द्वारा अपनी मां के बैंक खाते के माध्यम से 59.82 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन किए जाने का भी खुलासा हुआ है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!