चकिया अपराध

13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप,दोनों आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की तहरीर पर शहाबगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई; किशोरी और आरोपियों का कराया गया मेडिकल परीक्षण

चंदौली एक्सप्रेस | शहाबगंज
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर शहाबगंज पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पैसे देने का झांसा देकर ले जाने का आरोप परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार शाम 13 वर्षीय किशोरी अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे पैसे देने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक टिनशेड की ओर ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

परिजन की नजर पड़ते ही मौके से भागे आरोपी

बताया गया कि घटना के दौरान परिवार के एक सदस्य की नजर आरोपियों और किशोरी पर पड़ गई। परिजन को आता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर मुकदमा, तलाश में दी गई दबिश

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रीतम गिरी और संजय बनवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी का मेडिकल परीक्षण, साक्ष्यों के आधार पर जांच

थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
अपराध सकलडीहा

ड्यूटी के दौरान पीजी कॉलेज चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों
error: Content is protected !!