चकिया

महीनों से खराब हाईमास्ट, अंधेरे में डूबा ब्लॉक परिसर

महिला स्वास्थ्य कर्मियों के आवास तक जाने वाला रास्ता भी अंधेरे में, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

चंदौली एक्सप्रेस शहाबगंज (चंदौली)। ब्लॉक परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए गए हाईमास्ट महीनों से खराब पड़े हैं। शाम होते ही परिसर के कई हिस्से अंधेरे में डूब जाते हैं। इससे जहां कर्मचारियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, वहीं परिसर में अराजक तत्वों की गतिविधियों का खतरा भी बना रहता है। खासकर ब्लॉक परिसर के पीछे महिला स्वास्थ्य कर्मियों के आवास होने के कारण सुरक्षा का मामला और गंभीर हो गया है।
ब्लॉक परिसर के पीछे स्थित आवास में महिला स्वास्थ्य कर्मी रहती हैं। इसी रास्ते से चिकित्सालय की ओर भी रात में लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। चिकित्सालय में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की आवाजाही दिन-रात होती रहती है, लेकिन रास्ते में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को अंधेरे में ही आवागमन करना पड़ता है। रात के समय सुनसान हिस्सों में अंधेरा होने से महिलाओं और अन्य कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए एक सोलर हाईमास्ट और एक सामान्य हाईमास्ट लगाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही हाईमास्ट पिछले कई महीनों से खराब पड़े हैं। इसके चलते लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई प्रकाश व्यवस्था का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब हाईमास्ट की जानकारी संबंधित जिम्मेदारों को कई बार दी गई, लेकिन अभी तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में शाम होते ही अंधेरा जल्दी हो जाता है। ऐसे में ब्लॉक परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर प्रकाश व्यवस्था का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते दोनों हाईमास्टों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।
लोगों ने ब्लॉक और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों हाईमास्टों की तत्काल मरम्मत कराने तथा महिला स्वास्थ्य कर्मियों के आवास और चिकित्सालय तक जाने वाले रास्ते पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!