चकिया

20 दिन बाद भी चालू नहीं हुई हेल्थ एटीएम मशीन, विधायक के निर्देश बेअसर

विधायक के एक सप्ताह में चालू कराने के निर्देश, 20 दिन बाद भी बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन

चंदौली एक्सप्रेस ,शहाबगंज। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन को एक सप्ताह के भीतर चालू कराने के विधायक कैलाश आचार्य के निर्देश के बावजूद 20 दिन बीत गए, लेकिन मशीन अब तक संचालित नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
गौरतलब है कि करीब 20 दिन पूर्व भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह ने विधायक कैलाश आचार्य से मुलाकात कर पीएचसी में लंबे समय से बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन की समस्या से अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से दूरभाष पर वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर मशीन चालू कराने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा से लगभग तीन गुना समय बीतने के बाद भी मशीन बंद पड़ी है। हेल्थ एटीएम के चालू होने से मरीजों को रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर, पल्स रेट, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई सहित कई आवश्यक जांचों की सुविधा पीएचसी पर ही मिलने की उम्मीद थी। मशीन बंद होने से मरीजों को इन जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर मशीन उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो पाना सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। लोगों ने अधिकारियों से जल्द मशीन को दुरुस्त कराकर जांच सुविधा शुरू कराने की मांग की है।
भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि विधायक के निर्देश के बाद भी मशीन शुरू नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!