चकिया

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हेतिमपुर के जागेश्वर नाथ प्रांगण में हुआ आयोजन, दौड़, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा

चंदौली एक्सप्रेस | चकिया। मंगलवार को हेतिमपुर स्थित जागेश्वर नाथ प्रांगण में संकुल मुड़हुआ दक्षिणी की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, विकासखंड चकिया के ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सदानंद दुबे ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में सामाजिक भावना, आपसी एकता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अवनीश कुमार सिंह, अतुल श्रीवास्तव, बाबूलाल, आशीष कुमार, सुनील पटेल, इंद्रजीत सिंह, बिजेंद्र यादव, गोपाल सिंह, विशाल यादव, सुधीर, हरेंद्र, संजय, अनिल, नंदेश्वर, ओम प्रकाश, बलवंत और निर्मल सहित संकुल के तमाम शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!