चकिया

रामनवमी पर सैदूपुर में भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा इलाका

केसरिया झंडों के साथ सैदूपुर में निकली रामनवमी शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा इलाका

इलिया (चंदौली): रामनवमी के पावन अवसर पर सैदूपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शोभायात्रा की शुरुआत सैदूपुर स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद यात्रा बाजार क्षेत्र से होते हुए सरैया और बसाढी गांव तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अंत में यात्रा पुनः राम जानकी मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से दिनेश वर्मा, अक्षय कुमार वर्मा, गणेश वर्मा, राहुल वर्मा, गौरव जायसवाल, अजय गुप्ता, आर्य किसान, शीला गुप्ता, मनोहर केसरी, राजकुमार, अरविंद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रामनवमी के इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। लोगों ने एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!