चकिया

रामनवमी पर इलिया कस्बा में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

काली माता मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे में निकली झांकी, विधायक कैलाश आचार्य ने किया शुभारंभ

इलिया (चंदौली): रामनवमी के पावन अवसर पर बुधवार को इलिया कस्बा पूरी तरह भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर कस्बा स्थित काली माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी के दिव्य स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

काली माता मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा मुख्य बाजार, लेवा रोड, बस स्टैंड सहित कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बंटी सिंह, ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश कुमार, रामटहल, राधा कृष्ण जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, बिगुल गुप्ता, रूपेश कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
रामनवमी के इस भव्य आयोजन से पूरे कस्बे में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि की कामना की।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!