पिकअप छोड़कर चालक फरार
अलीनगर : चेकिंग के दौरान पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास, पीछा करने पर भागा चालक
चन्दौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में 08 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए तेज गति से चन्दौली की ओर भागने लगा।
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर चालक झुमरी तलैया ढाबा से करीब 100 मीटर आगे ग्राम गंजख्वाजा के पास हाईवे किनारे पिकअप वाहन संख्या UP70LT6501 खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
वाहन से 9 गोवंश बरामद, मुकदमा दर्ज
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 09 गोवंश क्रूरता पूर्वक बंधे हुए मिले, जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी गोवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस मामले में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र सिंह, देवेशचन्द्र तिवारी, राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव तथा ट्रैफिक टीम के टीएसआई धर्मवीर राम, कमलेश प्रताप व जितेन्द्र यादव शामिल रहे।




