चकिया

उज्ज्वला कनेक्शन पर ‘ब्लैक खेल’ का आरोप, बिना पूछे बुकिंग कर सिलेंडर गायब

उज्ज्वला लाभार्थियों के नाम पर फर्जी बुकिंग का खेल, एजेंसी पर उठे सवाल

इलिया (चंदौली)। स्थानीय कस्बा स्थित ब्रृजराजी भारत गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ कथित गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर गैस सिलेंडर बुक कर लिए जा रहे हैं और बाद में इन्हें ब्लैक रेट पर बेचा जा रहा है। मामला उजागर होने के बाद उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

इसी तरह के कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी एजेंसी पर इसी प्रकार की अनियमितता का आरोप लगाया है। कुछ लोगों का कहना है कि जब उन्होंने कड़ा विरोध किया तो उन्हें तत्काल सिलेंडर दे दिया गया, जबकि कई उपभोक्ताओं को “समय अवधि पूरी न होने” का हवाला देकर लौटा दिया गया। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली पर संदेह गहराता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उज्ज्वला योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजना, जो गरीब परिवारों को राहत देने के लिए चलाई जा रही है, उसमें इस प्रकार की गड़बड़ी बेहद गंभीर है। यदि उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी बुकिंग कर सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है, तो यह सीधे-सीधे सरकारी योजनाओं के उद्देश्य पर चोट है।

उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
वहीं, इस संबंध में एजेंसी संचालक हरीशंकर सिंह निक्कू ने कहा कि आरोप पूरी तरह निराधार है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराया जाता है और पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!