चकिया

शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई अंबेडकर जयंती, पुलिस रही मुस्तैद

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहा पुलिस बल

शहाबगंज चंदौली।क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस टीम लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रही, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!