चकिया

जनगणना 2027 को लेकर शहाबगंज में निकली जागरूकता रैली

शिक्षकों ने लोगों को स्वगणना पोर्टल के उपयोग की दी जानकारी

शहाबगंज। भारत की जनगणना 2027 के तहत शुरू किए गए स्वगणना कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को शहाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र से एक जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विकास खंड शहाबगंज के दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य आमजन को जनगणना प्रक्रिया और स्वगणना पोर्टल के प्रति जागरूक करना था।

रैली के दौरान शिक्षकों ने लोगों को यह भी बताया कि स्वगणना करते समय अपने मकान की सही लोकेशन पोर्टल पर दर्ज करना बेहद जरूरी है, ताकि क्षेत्रवार सही आंकड़ों का संकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाद में प्रगणक द्वारा इन जानकारियों का सत्यापन भी किया जाएगा।

इस जागरूकता रैली में केशरी नंदन जायसवाल, बिजई प्रसाद, मनोज कुमार, भूपेंद्र यादव, आदर्श कुमार, संजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, मेराज खान, मुसाफिर सिंह, कृष्णानंद, हरिओम पांडेय, पियूष कांत पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, रमेश मौर्य, विनोद सिंह, संजय सिंह, अशोक प्रजापति, मनोज दयाल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!