चंदौली

चंदौली पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्रक में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर बिहार भेजी जा रही 22 लाख की अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, ‘पोटाश’ के डिब्बों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी 2224 लीटर शराब

चंदौली। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर कार्रवाई करते हुए एक आइसर ट्रक और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 2224.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर हुई घेराबंदी

‘पोटाश’ लिखकर बनाई गई थी कोडिंग

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की खेप को बेहद शातिर तरीके से छिपाया था। टीन के डिब्बों पर “पोटाश” लिखकर उन्हें सामान्य माल की तरह दिखाया गया था। शराब की छोटी प्लास्टिक बोतलों और बड़ी शीशियों को लकड़ी के बुरादे के बीच रखा गया था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो।
पुलिस ने जब ट्रक की पूरी तलाशी ली तो कुल 167 टीन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। इनमें रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन ब्रांड की बोतलें शामिल थीं।

बिहार भेजी जानी थी शराब की खेप

गिरफ्तार अभियुक्त

संदीप कुमार पुत्र रामेहर, निवासी रोहतक, हरियाणा
सुमित सिंह पुत्र रणधीर सिंह, निवासी पानीपत, हरियाणा
साजन राठौर पुत्र भंवर लाल, निवासी नीमच, मध्य प्रदेश
देवेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह, निवासी रोहतक, हरियाणा
अनिल कुमार पंचाल पुत्र सोमपाल, निवासी पानीपत, हरियाणा

बरामदगी का विवरण

कुल अवैध अंग्रेजी शराब – 2224.44 लीटर
अनुमानित कीमत – करीब 22.50 लाख रुपये
रॉयल चैलेंज ब्रांड – 1438.56 लीटर
ऑल सीजन ब्रांड – 785.88 लीटर
कुल 167 टीन के डिब्बे
एक आइसर ट्रक (GJ 14Z 5585)
एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (HR 12 AF 0056)
छह मोबाइल फोन और 5030 रुपये नकद

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!