चंदौली

चंदौली: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालकर जताया रोष

टीईटी नियम के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, चंदौली में मशाल जुलूस निकालकर सरकार को चेतावनी

चंदौली । जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर परिसर से निकाले गए मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और सरकार से इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। ऐसा न करने की स्थिति में सेवा समाप्ति तक की नौबत आ सकती है, जिससे देशभर के लाखों शिक्षक प्रभावित होंगे।
उन्होंने सरकार से अपील की कि इस नियम में संशोधन कर शिक्षकों को राहत दी जाए, ताकि उनकी नौकरी सुरक्षित रह सके। साथ ही यह भी कहा गया कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

इस दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

जुलूस में शामिल प्रमुख लोग:

सुनील कुमार सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ,सच्चिदानंद पांडेय, शाहबाज आलम खान, रामप्रकाश, शशिकांत गुप्ता, अजय सिंह, सपना, धीरेंद्र विक्रम सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, गिरिजेश दादा, जय कुमार सिंह, आत्म प्रकाश पांडेय, संजय यादव, बलिराम, नवीन सिंह, सर्वेश नंदन त्रिपाठी, राम दिलास, ज्ञान चंद्रकांत, कन्हैयालाल गुप्ता, देवव्रत मौर्य, भूपेंद्र यादव, विकास यादव, संजय सिंह शक्ति, विजय, इंद्रजीत यादव, राजेश सिंह, श्रीनिवास खरवार, प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनोज पाल, अमित कुमार, राजकुमार जायसवाल, बलराम पाठक, हिमांशु तिवारी, अशफाक अहमद, तनवीर आलम, प्रशांत सिंह, रवि प्रकाश मिश्रा, रेखा सिंह, काजल पाठक, प्रीति जायसवाल, जयंती अग्रहरी और अनुप्रिया पाठक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!