चकिया

बड़ी लापरवाही हुई उजागर: जर्जर खंभे को ही फिर गाड़कर चालू कर दी बिजली

जर्जर पोलों से घिरा इलाका, विभाग का ‘जुगाड़ समाधान’ बना जानलेवा खतरा

इलिया (चंदौली): जंगलपुर फीडर की 33 केवी लाइन का खंभा गिरने की घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां एक ओर खंभे के गिरने से पहले ही बड़ा हादसा टल चुका था, वहीं अब विभाग ने स्थायी समाधान के बजाय ‘जुगाड़’ के सहारे उसी जर्जर खंभे को दोबारा खड़ा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। इस कदम से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शुक्रवार की देर रात अवर अभियंता विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कर्मचारियों ने मौके पर मात्र 2 से 3 फीट गड्ढा खुदवाकर उसी टूटे और जंग लगे खंभे को उसमें डालकर मिट्टी से पाट दिया। इसके बाद जल्दबाजी में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में ऐसे कई बिजली के खंभे हैं, जो पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और किसी भी समय गिर सकते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन खंभों को बदला गया होता, तो यह स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती।
गौरतलब है कि एक दिन पहले खंभा गिरने के दौरान तारों में तेज स्पार्किंग हुई थी और पास में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की आशंका भी बनी थी। संयोग से उस समय कोई राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन अब उसी खंभे को फिर से खड़ा कर दिए जाने से खतरा कई गुना बढ़ गया है।

हालांकि, ग्रामीण विभाग के इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक नया और मजबूत खंभा नहीं लगाया जाता, तब तक खतरा बना रहेगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
फिलहाल, बिजली तो बहाल हो गई है, लेकिन लोगों के मन में डर, आक्रोश और असुरक्षा की भावना साफ देखी जा रही है। अब देखना होगा कि विभाग इस लापरवाही से सबक लेता है या किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई करता है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!