चकिया

चकिया में पर्यटन को बढ़ावा: “राजदरी देवदरी वाटर पार्क & रिसॉर्ट” का 31 मार्च को भव्य शुभारंभ

माउंटेन & फॉरेस्ट थीम पर आधारित यूपी का अनोखा वाटर पार्क, एडवेंचर और मनोरंजन का मिलेगा अनूठा संगम

परिवार और दोस्तों के साथ आइए, पानी की मस्ती, एडवेंचर और प्रकृति के बीच बिताइए यादगार पल

चकिया (चंदौली): जनपद चंदौली के पर्यटन क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चकिया क्षेत्र में स्थित राजदरी देवदरी वाटर पार्क & रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इस वाटर पार्क को खास तौर पर माउंटेन & फॉरेस्ट थीम पर विकसित किया गया है, जो इसे अन्य पार्कों से अलग और आकर्षक बनाता है।


यह प्रोजेक्ट न केवल मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। राजदरी और देवदरी जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध यह इलाका अब आधुनिक सुविधाओं से लैस वाटर पार्क और रिसॉर्ट के रूप में नई पहचान बनाने जा रहा है।

उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

राजदरी देवदरी वाटर पार्क & रिसॉर्ट में आने वाले पर्यटकों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिनमें शामिल हैं:
आधुनिक वाटर पार्क और मल्टीपल स्लाइड्स एडवेंचर पार्क और रोमांचक गतिविधियां, आरामदायक रूम्स एवं कॉटेज, रेस्टोरेंट एवं फूड कोर्ट, पार्टी लॉन (शादी/इवेंट के लिए उपयुक्त), जंगल सफारी का अनुभव, कपल जिप लाइन
स्काई साइक्लिंग, यहां आने वाले लोग एक ही स्थान पर एडवेंचर, मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

लोकेशन और पहुंचने का मार्ग

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आधुनिक प्रोजेक्ट से चकिया क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। राजदरी-देवदरी जलप्रपात पहले से ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, और अब इस वाटर पार्क के जुड़ने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!