चंदौली

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चन्दौली में ‘सशक्तिकरण दौड़’ का भव्य आयोजन, 200 प्रतिभागियों ने भरी हुंकार

छात्राओं और महिला आरक्षियों की भागीदारी से गूंजा संदेश—‘सशक्त नारी, सुरक्षित समाज’

चन्दौली: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत शनिवार को जनपद चन्दौली में “सशक्तिकरण दौड़” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्राओं, महिला आरक्षियों, खिलाड़ियों और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सहायता नंबरों और अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए। प्रतिभागियों को वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई।
दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रथम स्थान प्रांजल यादव, द्वितीय स्थान प्रियांस यादव, तृतीय स्थान हर्ष चौहान एवं सहाना को पदक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं सृष्टि और महिला मुख्य आरक्षी वंदना को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे छात्राओं और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष शहाबगंज प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस आयोजन ने न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया, बल्कि यह भी साबित किया कि जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तो सकारात्मक बदलाव निश्चित होता है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!