युवा नेतृत्व को मिला नया चेहरा, शमीम अहमद को बड़ी जिम्मेदारी
शहाबगंज समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत लोहिया वाहिनी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से शहाबगंज क्षेत्र के करनौल गांव निवासी शमीम अहमद को लोहिया वाहिनी का जिला सचिव नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन कुमार निर्मल के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष निरंजन कनौजिया के अनुमोदन पर की गई है शमीम अहमद की सक्रियता संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा में उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उम्मीद जताई कि शमीम अहमद के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा इस अवसर पर शमीम अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि युवाओं को जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे




