चकिया

मामूली कहासुनी बनी थी जानलेवा, हत्या के आरोपी को शहाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी पर टिप्पणी से भड़का था विवाद, गड़ासे से हमला कर उतारा मौत के घाट

चन्दौली। जनपद की शहाबगंज पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया। यह घटना थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर खुर्द के सामने चकिया-चन्दौली मार्ग पर हुई थी, जहां मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को आशीष कुमार पाठक ने थाना शहाबगंज पर सूचना दी थी कि उनके रिश्तेदार कोमल तिवारी (52 वर्ष), निवासी गजधरा थाना शहाबगंज, को 30 अप्रैल की शाम सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जिला चिकित्सालय चन्दौली में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान 2 मई को उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह अपनी टीम के साथ लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थीं। इसी दौरान 6 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी अमरनाथ यादव तियरा मार्केट के आगे लालपुर-शिवपुर मार्ग के किनारे मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल अजय पटेल तथा महिला कांस्टेबल नीतू भारती की अहम भूमिका रही।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!