चकिया

पेड़ से लटका मिला रामकिशुन का शव, पारिवारिक तनाव में आत्महत्या की आशंका

पारिवारिक कलह से परेशान राम किशुन ने दी जान, गांव में पसरा मातम

शहाबगंज चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में बुधवार रात एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रामकिशुन शर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका बेटा गोलू शर्मा गांव में ही मजदूरी करता है, जबकि दोनों बेटियों प्रीति और आरती की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद से परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!