चंदौली

मनरेगा पार्ट 4 ,NMMS ऐप फर्जीवाड़े की जांच तेज, उपायुक्त के पत्र से मचा हड़कंप

पहले खबर, फिर जांच: सदलूपुरा प्रकरण में क्लोन ऐप से हाजिरी दर्ज करने के आरोपों की पुष्टि की दिशा में बड़ा कदम

शहाबगंज ब्लॉक पर सब की निगाह

चंदौली। मनरेगा में एनएमएमएस (NMMS) ऐप के जरिए फर्जी उपस्थिति दर्ज किए जाने के मामले ने अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। जिस मामले को लेकर पिछले दिनों क्षेत्र में चर्चा थी और मीडिया में भी सवाल उठाए गए थे, उसी प्रकरण में अब उपायुक्त (श्रम-रोजगार) चंदौली ने आधिकारिक पत्र जारी कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मनरेगा में पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एनएमएमएस ऐप को अनिवार्य किया था। इसके तहत कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति फोटो और लोकेशन आधारित प्रणाली से दर्ज की जाती है। यदि क्लोन ऐप के जरिए इस व्यवस्था को दरकिनार किया गया है तो यह मनरेगा की पारदर्शिता पर सीधा सवाल खड़ा करता है।
उपायुक्त ने अपने पत्र में संबंधित ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक एवं महिला मेट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 337, 340, 316(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 65 और 66 के अंतर्गत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। साथ ही मामले की सूचना शासन को भेजने के लिए त्वरित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें विलंब अपेक्षित नहीं है।

जिले में पहली बार एनएमएमएस ऐप के क्लोन संस्करण के इस्तेमाल का मामला सरकारी पत्राचार में दर्ज होने से मनरेगा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यदि जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी एनएमएमएस प्रणाली की व्यापक जांच कराई जा सकती है।
फिलहाल प्रशासन की अगली कार्रवाई और विस्तृत जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!