चकिया

एनएचएम कर्मचारियों ने संगठन को दी नई मजबूती, ब्लॉक इकाई का हुआ गठन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में हुई बैठक, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

शहाबगंज चंदौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं और हितों को लेकर रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तरीय संगठन का चुनाव संपन्न कराया गया।

चुनाव में मनीष सिंह को अध्यक्ष, प्रेमलता देवी को उपाध्यक्ष, डॉ. दीपक चक्रवर्ती को महामंत्री, मुकेश कुमार सुमन को उप महामंत्री तथा अजय कुमार मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन उपस्थित कर्मचारियों की सहमति एवं सर्वसम्मति से किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक के अंत में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपने समर्थन का आश्वासन दिया। साथ ही सभी ने बैठक के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!