युवाओं को जोड़कर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
चंदौली। जनपद के फत्तेपुर कला निवासी रोहित यादव विद्यार्थी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की मौजूदगी में रोहित यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उनके दायित्वों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
युवाओं को आगे बढ़ा रही सपा: सत्यनरायन राजभर
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लगातार शिक्षित युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी से देश की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव संभव है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देकर आगे बढ़ाने का काम किया है और उम्मीद जताई कि रोहित यादव अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करेंगे।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
नियुक्ति के बाद रोहित यादव ने जिलाध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने का कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने समाजवादी व अंबेडकरवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कहा कि बाबा साहब के समानता और समता के सिद्धांतों को अपनाते हुए दलितों, वंचितों और शोषितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।




