प्राथमिक विद्यालय के पीछे चल रहा था जुआ, 52 ताश के पत्ते भी मिले
शहाबगंज (चंदौली)।
थाना शहाबगंज की पुलिस ने केराडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केराडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान केराडीह गांव निवासी रघुवंश (48), धर्मेंद्र (40), शिवजतन (52), पारस (40), राम केवल (55) और वकील (35) के रूप में हुई। पुलिस ने सभी के कब्जे से कुल 3130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
इस मामले में थाना शहाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल रविरंजन यादव, आशुतोष यादव, अमित पाल और सोमेश शामिल रहे।




