चंदौली

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गर्गी सिंह का बड़ा ऐलान, फेसबुक पर भावुक इस्तीफा पोस्ट कर पार्टी से तोड़ा नाता

“पद छोड़ रही हूं, संघर्ष नहीं”—गर्गी सिंह ने फेसबुक पर लिखा इस्तीफा, सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी दिया त्यागपत्र

“मुसीबत में संगठन साथ नहीं खड़ा हुआ”—गर्गी सिंह ने फेसबुक पोस्ट में बयां किया दर्द, सपा से इस्तीफा

चंदौली। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की चंदौली जिलाध्यक्ष गर्गी सिंह ने रविवार को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक और लंबा इस्तीफा पत्र साझा करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा महिला सभा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, अपने राजनीतिक संघर्ष और कठिन समय में अपेक्षित सहयोग न मिलने का दर्द सार्वजनिक किया।
गर्गी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पार्टी के लिए एक पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सड़क से लेकर संगठन तक संघर्ष किया। महिलाओं, बच्चियों, पिछड़े, कमजोर और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बताया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह स्वयं कठिन परिस्थितियों से गुजरीं और उन्हें सुरक्षा, न्याय तथा राजनीतिक सहयोग की आवश्यकता थी, तब संगठन के कई जिम्मेदार लोग खामोश रहे।

उन्होंने लिखा कि यह इस्तीफा किसी दबाव, लालच या राजनीतिक सौदेबाजी का परिणाम नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान का फैसला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराकर पार्टी नहीं छोड़ रही हैं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए यह निर्णय लिया है।
अपने पत्र में गर्गी सिंह ने कहा कि “पद छोड़ रही हूं, लेकिन संघर्ष नहीं।” उन्होंने यह भी लिखा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग की आवाज वह पहले भी उठाती थीं और आगे भी उठाती रहेंगी। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जब एक महिला कार्यकर्ता अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही थी, तब संगठन उसके साथ मजबूती से क्यों नहीं खड़ा हुआ।

पोस्ट के अंत में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं महिला सभा, चंदौली के जिलाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाए।
गर्गी सिंह की इस फेसबुक पोस्ट के सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, इस संबंध में समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!