चंदौली

कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर जताया आभार, शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

स्वजन के निधन पर 15 दिन विशेष अवकाश और सेवानिवृत्ति के बाद भी कैशलेस इलाज की सुविधा जारी रखने की मांग

चंदौली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) जनपद चंदौली के प्रतिनिधिमंडल ने दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सैलरी पैकेज सुविधा तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एमओयू किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को सुरक्षा और बड़ी राहत मिली है। टीम की ओर से बताया गया कि प्रदेश भर के शिक्षक व्यक्तिगत रूप से पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेज रहे हैं। शिक्षक सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई कैशलेस चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के लिए आभार प्रकट कर रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षकों को मिल रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा को सेवानिवृत्ति के बाद भी आजीवन जारी रखा जाए, ताकि बढ़ती उम्र में शिक्षक एवं उनके परिवारों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा शिक्षक एवं समस्त स्टाफ के किसी स्वजन के निधन पर 15 दिन का विशेष अवकाश दिए जाने की मांग भी की गई। शिक्षकों का कहना था कि वर्तमान में उपलब्ध सीमित आकस्मिक अवकाश में अंतिम संस्कार तथा उससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं को पूरा करना कठिन होता है। ऐसे में स्वजन के निधन पर विशेष अवकाश की व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रमेश जायसवाल से मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
इस दौरान जिला संयोजक कन्हैया लाल गुप्ता, प्रवक्ता देवन्त मौर्या, सह संयोजक आनंद गुप्ता एवं मृत्युंजय यादव, ब्लॉक संयोजक मनोज गुप्ता (चहनिया), प्रभुपाल मौर्य (शहाबगंज), निरंजन देव (सदर चंदौली), शशि प्रकाश (नौगढ़), नंद कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, उमाशंकर, डॉ. बैकुंठनाथ मौर्य, प्रमोद कन्नौजिया, रंजन रावत, सुदर्शन निराला, ताहिर अली, जगरनाथ विश्वकर्मा, मलय मंडल, सुरेश सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!