चकिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश,

विभिन्न स्थानों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

इलिया (चंदौली)।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को इलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शिक्षण संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। तियरी गांव, प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर तथा किसान इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, छात्रों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।
तियरी गांव में आयोजित योग शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष दीना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, श्याम जी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योग किया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। साथ ही योग को दैनिक जीवन में अपनाने और इसके माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राकेश सिंह, मुहम्मद गफ्फार, अजय गुप्ता, जयप्रकाश, तुलसी प्रसाद, अमरनाथ जायसवाल, सत्यप्रकाश मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। योग दिवस के कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!