चकिया वीडियो

लतीफशाह बीयर के पास लेफ्ट मेन नहर का तटबंध टूटा,सिंचाई विभाग में मचा हड़कंप

युद्धस्तर पर मरम्मत जारी भारी सिल्ट बनी संकट की वजह

चकिया/चंदौली। लतीफशाह बीयर से निकली लेफ्ट मेन नहर में भारी सिल्ट जमा होने के कारण सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बीयर से लगभग 500 मीटर पहले नहर में करीब 20 फीट गहरा सिल्ट धंसाव होने से लगभग 15 फीट चौड़ा तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नहर का पानी तेजी से बाहर निकलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया और विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में लंबे समय से भारी मात्रा में सिल्ट जमा थी। अचानक सिल्ट धंसने से तटबंध कमजोर पड़ गया और देखते ही देखते उसका एक बड़ा हिस्सा टूट गया। तटबंध टूटने के बाद नहर का पानी बाहर बहने लगा, जिससे आसपास की कृषि भूमि और संपर्क मार्गों पर भी खतरा उत्पन्न हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तटबंध को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके और किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

उधर, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था की।
स्थानीय किसानों ने बताया कि यदि समय रहते तटबंध की मरम्मत नहीं की गई तो सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ खेतों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसानों ने नहर की नियमित सफाई और सिल्ट हटाने की मांग करते हुए कहा कि समय-समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य लगातार जारी है और जल्द ही स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा। घटना के कारण क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!