क्षतिग्रस्त हुई प्राचीन सती माता मंदिर के रंग रोगन और मरम्मत कार्य में जुटे युवा
इलिया। क्षेत्र के बनरसिया ग्राम सभा के सेमरौर मौजा स्थित प्राचीन सती माता का मंदिर काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके मरम्मत और सुंदरीकरण कार्य के लिए कई बार ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया। लेकिन मरम्मत और सुंदरीकरण कार्य कराने को लेकर जब जनप्रतिनिधियों ने अनदेखा कर दिया तो युवाओं ने खुद रंग रोगन और मरम्मत कार्य करने का बीड़ा उठा लिया। और युवाओं ने मिलकर मंदिर की रंगाई पुताई का कार्य करने के साथ ही मरम्मत कराया भी शुरू कराया।
युवाओं ने बताया कि कई बार इसके लिए जिला पंचायत सदस्य ,ब्लाक प्रमुख और विधायक तक से गुहार लगाई जा चुकी थी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। तो समाज सेवी हिरण यादव के नेतृत्व में युवाओं ने खुद बीणा उठाते हुए क्षतिग्रस्त हो रहे धार्मिक स्थलों और धरोहरों के सुंदरीकरण के कार्य पर लग गए। जिसके तहत बनरसिया गांव के सेमरौर मौजा स्थित प्राचीन सती माता मंदिर के रंग रोगन के साथ ही क्षतिग्रस्त चबूतरे की सुंदरीकरण कार्य करने की भी तैयारी शुरू करते हुए जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाया है। युवाओं ने बताया कि क्षेत्र की प्राचीन मंदिर है और धार्मिक स्थल हिंदू धर्म की एक पहचान है। से समाप्त होने से बचाने की पहल करते हुए या अभियान शुरू किया गया है और लगातार यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान समाजसेवी कार्तिकेय पाण्डेय,हिरण यादव, रतन यादव,सोनू गौड़,अरुण यादव, अभिषेक पांडेय, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




