चकिया

रिश्तेदारी में आए युवक की मुसाखांड बांध में डूबने से मौत

दो दिन पूर्व साले के साथ साढ़ू के घर आए थे राजेंद्र राम ,घूमने के दौरान बांध में उतरे थे

चंदौली एक्सप्रेस
चकिया (चंदौली)। मुसाखांड बांध में शनिवार को स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 43 वर्षीय राजेंद्र राम की मौत हो गई। वह मीरजापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर (छोटा मीरजापुर) गांव के निवासी थे। राजेंद्र दो दिन पूर्व अपने साले पन्नाराम के साथ मुसाखांड गांव स्थित अपने साढ़ू के घर रिश्तेदारी में आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र राम पुत्र स्वर्गीय लालजी अपने साले पन्नाराम निवासी कुड़कला, थाना अलीपुर के साथ गुरुवार को मुसाखांड गांव निवासी साढ़ू अरविंद पुत्र सियाराम के घर आए थे। शनिवार को राजेंद्र राम अपने साले पन्नाराम के साथ मुसाखांड बांध घूमने के लिए निकले।
घूमने के दौरान राजेंद्र राम बांध में स्नान करने के लिए उतर गए। बताया गया कि पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख उनके साले पन्नाराम के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी मुसाखांड गांव में रह रहे रिश्तेदारों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। युवकों ने जान जोखिम में डालकर बांध के गहरे पानी में राजेंद्र की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली।
एक बार फिर गांव के युवक बांध पर पहुंचे और गहरे पानी में खोजबीन शुरू की। कई घंटे तक चले अथक प्रयास के बाद दोपहर में राजेंद्र राम के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं रिश्तेदारों और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना रहा।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया राजेंद्र राम की मौत पानी में डूबने से हुई है। स्वजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!