चकिया

बड़गावां में जिला स्तरीय रात्रि कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

उद्घाटन मैच में नाथुपुर की टीम ने पतेरी बिहार को सात विकेट से हराया

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : सरिता सिंह

शहाबगंज चंदौली। क्षेत्र के बड़गावां गांव में शहंशाह स्पोर्टिंग क्लब बड़गावां के तत्वावधान में आयोजित सीजन-6 जिला स्तरीय रात्रि कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार देर शाम रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह तथा एसआरवीएस के डायरेक्टर श्याम जी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खेल मैदान देशभक्ति गीतों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कमेटी के आयोजकों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

वहीं एसआरवीएस के डायरेक्टर श्याम जी सिंह ने कहा कि खेल से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और वे गलत रास्तों से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के माध्यम से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान टोनी खरवार, सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जमील अहमद, सजाउद्दीन प्रधान, बाबील सिंह, कुलदीप सिंह,प्रमेयम सिंह,राजन पासवान, अनिल केशरी, प्रदीप एडवोकेट, शमशाद अंसारी, हाजी एकराम, विनोद कुमार सिंह,सद्दाम खान, तनवीर, इबरार, हारुन, आरिफ, आकिब, टाईगर, सेराज मास्टर, रहमत सिपाही,आरिफ शेख,दानिश, आमिर, शानू, राशिद,गोलू ,अमन,छोटू सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित ।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!