चंदौली

डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में “वाराणसी गुरुकुल सीजन-7” का भव्य शुभारंभ

दीप प्रज्वलन, ग़ज़ल संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा उद्घाटन समारोह

चंदौली:
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल, बिशुनपुरा (कांटा) में 5 अप्रैल 2026 को “वाराणसी गुरुकुल सीजन-7” का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद आयोजित ग़ज़ल संध्या ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सुर और संगीत से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

देखे रंगारंग कार्यक्रम का वीडियो

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!